Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में देर रात तक जनता दरबार लगाकर सुनी जन-समस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शनिवार, हल्द्वानी। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में देर रात तक जनता दरबार लगाकर जनसमस्यायें सुनी। जनता दरबार में आर्थिक सहायता, सड़क, वन, बन्दोबस्ती, रोजगार, एचएमटी व एचपी कम्पनी से सम्बन्धित 24 शिकायतें उठाई गई।

आयुक्त ने नैनीताल व उधमसिंह नगर जनपद के 6 गाँवों में वर्षों से बन्दोबस्ती कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए नायब तहसीलदार बन्दोबस्ती व उपजिलाधिकारी को बन्दोबस्ती कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। जनता दरबार में माॅ कालिका कौलोनी जीतुपर नेगी वासियों ने कहा कि कौलोनी वासियों को सड़क में गढडे होने तथा 350 मी० सड़क ही न होने से बरसात के समय बजुर्गों एंव बच्चों का आने जाने मे पेरशानियों का सामना करना पडता है साथ ही गढडे होने से आये दिन दुर्घटना की सम्भावना बनी रही है। उन्होंने माॅ कालिका कौलोनी में पूर्व में बनी 150 मी० सड़क मरमत एवं 350 मी० सडक नवनिर्माण कार्य कराने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने नगर आयुक्त नगर निगम को 350 मी० सड़क निर्माण करने के निर्देश दिये। इसी तरह जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा वासियों ने चैफुला चैराह दमुवाढूँगा से मनन नशामुक्त एवं पुर्नवास केन्द्र जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा को जाने वाले वर्षों से क्षतिग्रस्त 400 मी० सम्पर्क मार्ग निर्माण कराने अनुरोध के साथ ही जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा में जनता दरबार लगाने का भी आग्रह किया। जिस पर मण्डलायुक्त दीपक रावत ने नगर आयुक्त को सड़क मरमत करने के निर्देश दिये।

टीडी पाण्डे ने बताया कि उनका ईलाज वर्षों से चल रहा है, वे गरीब हैं, उन्हें दवाई बाजार खरीदने पड रही है, उन्होंने आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने कहा कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में डॉक्टर द्वारा लिखे दवाई पर्ची उन्हें उपलबध करायेंगे। अगली बार से उन्हें निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराई जायेगी।
एचएमटी कम्पनी रानीबाग व एचपी कम्पनी रूद्रपुर प्रबन्धन द्वारा कम्पनी बन्द कर दी गई है। कर्मचारियों को कम्पनसैसन मानकों के अनुसार नहीं दिया गया। इसलिए उन्होंने कम्पनी प्रबन्धकों व कर्मचारियों की मध्यस्था कर उन्हें कम्पनसैसन धनराशि दिलाने का अनुरोध किया। इस हेतु उन्होंने श्रमायुक्त व सिडकुल आरएम से दूरभाष पर जानकारियाँ ली। जिस पर आयुक्त ने पूर्ण जानकारी लेने के उपरान्त वार्ता कराने का आश्वासन दिया।

ग्राम दाडिम निवासी सूरज कुमार व मोहन ने रोजगार दिलाने का अनुरोध किया। दीपक सुयाल ने उनके साथ अगस्त मे हुई मारपीट की एक सप्ताह में जाँच कराने का अनुरोध किया। जबकि देवला तल्ला कुॅवरपुर गौलापार निवासी प्रदीप उप्रेती ने सड़क किराने पीपल के पेड़ से उनके मकान की चाहरदीवारी टूटने व मकान को खतरा बताते हुए पीपल के पेड़ को कटवाने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने अधीशासी अभिंयता लोनिवि व प्रभागीय वनाधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

 283 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!