जिलााधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने माल रोड स्थित म्यूनिसिपल लाईबेरी दुर्गा लाल शाह नगर पालिका पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, नैनीताल (सूचना)। जिलााधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने माल रोड स्थित म्यूनिसिपल लाईबेरी दुर्गा लाल शाह नगर पालिका पुस्तकालय का आज गुरुवार को पर्यटन, एडीबी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सौंदर्यकरण कार्याे में जो भी आंशिक कमियाँ शेष हैं उसके लिए नगर पालिका एडीबी के अधिकारियों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जब तक कार्य पूर्ण नही होता तब तक वैकल्पित व्यवस्था पुस्तकालय के सौंदर्यकरण के कार्याे व नगर में लगी टूरिज्म से 200 स्ट्रीट लाइट जिनका हैंडओवर नगर पालिका द्वारा अभी नहीं लिया गया है। जिसके लिए श्री गर्ब्याल ने पर्यटन अधिकारी को वैकल्पिक के माध्यम से सभी लाइटें सुचारू करने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि सभी लाइटों का कनेक्शन विद्युत विभाग से ले लिया है कल से सभी लाइटें सुचारू रूप से चालू हो जाएंगी।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सचिन नेगी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा के साथ अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित थे।
484 total views, 1 views today