उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष
जिलाधिकारी देहरादून डाॅ० आर. राजेश कुमार ने राज्य एवं जनपद वासियों को दी रंगो के पावन पर्व होली शुभकामना

आकश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च, 2022, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी देहरादून डाॅ० आर. राजेश कुमार ने राज्य एवं जनपवासियों को रंगो के पावन पर्व होली शुभकामना देते हुए सभी से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा कि रंगों के इस त्यौहार होली में सभी चारों ओर प्रेम और सौहार्द बाँटते हुए, एक सच्चे नागरिक होने का फर्ज निभाये
रंग के इस पर्व पर अनुशासनहीन, अवांछित गतिविधियों में खुद को शामिल न करें जिससे बाद में स्वयं को या परिवारजनों को शर्मिंदगी का एहसास होफ। होली का त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। जिस प्रकार से इस त्यौहार में होलिका रूपी बुराई को जलाकर सत्य की विजय का जयघोष होता है, उसी प्रकार से इस होली का दहन में आइए हम सभी अपने भीतर की बुराइयों का भी दहन करें और अपना बेहतरीन व्यक्तित्व विकसित करें।
286 total views, 1 views today