Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश दिए

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग का आरक्षण निर्धारण करने हेतु जनपद में सर्वेक्षण कार्य की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वे कार्य समयबद्ध होते है,इसलिए त्रुटिरहित समुचित तैयारी पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एकल सदस्यीय समर्पित आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यों का सम्पादन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक ब्लाक के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तैनात करने एवं उन्हें प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। इस हेतु मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति आज ही करने के निर्देश दिए। एसडीएम और समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को सर्वेक्षण में तैनात किए जाने वाले कार्मिकों को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं साथ ही स्वयं भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। सर्वेक्षण को लेकर आयोग एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा जो प्रपत्र एवं प्रारूप निर्गत किए है उनका गहनता से अध्ययन किया जाय। जहां संशय हो रहा है उनका यथा समय समाधान करने के निर्देश जिला पंचायतीराज अधिकारी को दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सर्वेक्षण का कार्य दो सप्ताह तक चलेगा। तथा 14 अगस्त को जिले से ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार सूचियां पंचायतीराज विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण निर्धारण को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण का कार्य करेगी। इस दौरान ग्रामीणों से सर्वेक्षण टीम को सहयोग प्रदान की अपेक्षा की। साथ ही सर्वेक्षण टीम को आवश्यकता पड़ने पर अपने दस्तावेज जरूर दिखाएं।

बैठक में सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सुयाल
अधिशासी अभियंता सिचाई प्रेम सिंह रावत,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!