Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

संयुक्त व्यापार समिति मेरठ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से की लाकडाउन माँग, मेरठ में भी रहेंगे तीन दिन बाजार बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार, मेरठ। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन लखनऊ की भांति मेरठ में भी सप्ताह में तीन दिन बाजार बंद रखना चाहता है। इसके लिए गुरुवार को जिलाधिकारी ने व्यापारी नेताओं के साथ बैठक करके स्वेच्छा से निर्णय लेने की अपील की। व्यापारी नेताओं ने इस संबंध में व्यापारियों के साथ बैठक करके निर्णय लेने की बात कही। डीएम ने बाजारों में कोरोना संक्रमण के बचाव के उपायों का सख्ती से पालन कराने की मांग की तथा व्यापारियों से पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना नियंत्रण के लिए कार्य करने का वादा किया।

जिलाधिकारी के बालाजी ने गुरुवार दोपहर में कैंप कार्यालय पर जनपद के प्रमुख व्यापारी नेताओं के साथ बैठक करके कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। बैठक में शामिल संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अरूण वशिष्ठ संरक्षक, राजीव गुप्ता काले संगठन मंत्री, कमल ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित गुप्ता वरिष्ठ मंत्री, आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष सरदार नरेंद्र सिंह, संजीव रस्तोगी आदि से जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। जिसकी रोकथाम के लिए व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करना होगा। टीकाकरण केंद्रों की सूची सौंपकर शत प्रतिशत व्यापारियों का टीकाकरण कराने की मांग की। वहीं अपील की कि व्यापारी खुद तथा बाजारों में आने वाले ग्राहकों से भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराएं। खुद मास्क पहने, शारीरिक दूरी का पालन करें तथा ग्राहकों से भी कराएं।

बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि लखनऊ की भांति मेरठ में भी व्यापारी कोरोना संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए सप्ताह में तीन दिन बाजार बंद रखने का प्रस्ताव स्वेच्छा से दें। अध्यक्ष अजय गुप्ता तथा कमल ठाकुर ने बताया कि इस प्रस्ताव पर व्यापारियों के साथ बैठक करके फैसला लिया जाएगा। सोमवार को बाजार बंद रहते ही हैं, इसके साथ रविवार और शनिवार को भी बाजार बंद करने पर विचार किया जाएगा। व्यापारी प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करेंगे लेकिन प्रशासन को भी व्यापारियों की समस्याओं को समझना होगा। मंडी में कोरोना को लेकर हो रही लापरवाही पर इस दौरान ध्यान दिलाया गया तथा सख्ती की मांग की गई।

गढ़ रोड स्थित सेवन इलेवन रेस्टोरेंट में संयुक्त व्यापार समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष नवीन अग्रवाल व महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि कोरोना चेन तोड़ने के लिए नाइट कफ्यरू समाधान नहीं है। इसके लिए सरकार को कम से कम 15 दिनों के लिए लाकडाउन करना पड़ेगा। पदाधिकारियों ने टवीटर पर मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए यह मांग रखी। उपाध्यक्ष सुशील रस्तोगी, संगठन मंत्री मुकेश कुमार, मंत्री विकास गोयल व अमित जैन आदि रहे।

 107 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!