Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार के मददगारों की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस, एक महिला खिलाड़ी का नाम आया सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। दिल्ली के नामी छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात को जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में सुशील कुमार की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान सुशील यह भी बताएगा कि उसने जूनियर पहलवान सागर की हत्या क्यों की ? दिल्ली पुलिस आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार के खिलाफ अहम सबूतों को जुटाने की कड़ी में अब भी कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच सुशील कुमार के मददगारों की तलाश में दिल्ली पुलिस लग गई है। इसमें एक महिला खिलाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह सुशील व अजय से स्कूटी बरामद की थी। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि स्कूटी पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में रहने वाली एक महिला खिलाड़ी की है। शनिवार की रात दोनों महिला के यहां ही रुके थे। सुबह गिरफ्तारी के समय वे स्कूटी से मुंडका में रहने वाले अपने एक सहयोगी के पास पैसे लेने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि उक्त महिला खिलाड़ी से भी पूछताछ की जाएगी। महिला हैंडबॉल की प्लेयर है और दो बार एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

वहीं, सुशील कुमार को लॉकअप में रहने के दौरान थाने के मेस में बनी रोटी, दाल व सलाद खाने में दिया गया। सुशील और उसके साथी ने भरपेट खाना खाया। सोने के लिए दो कंबल थे जिसपर दोनों सोए। रात बैचेनी में कटी। पहली बार दोनों ने इतनी कष्टप्रद रात बिताई होगी। दोनों के बेल्ट, जूते आदि बाहर रखवा लिए गए। तड़के करीब तीन बजे केस क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित होने के बाद थाना पुलिस ने दोनों को क्राइम ब्रांच में सौंप दिया। दोनों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। एडिशनल सीपी शिबेश सिंह व डीसीपी भीष्म सिंह के नेतृत्व में एसीपी व इंस्पेक्टर रैंक के अफसर सुशील और अजय से घटना को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

उधर, पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली में गिरफ्तार हुए ओलंपियन सुशील कुमार के हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े में छिपने के आरोपों को श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने निराधार बताया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस को सबसे पहले सुशील के हरिद्वार में छिपे होने की सूचना मिली थी। हरिद्वार में सुशील की तलाश भी हुई, मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। अब सुशील की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली पुलिस से बचने के लिए सुशील हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में छिपा था। इस पर अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कहना है कि निरंजनी अखाड़े का पहलवान सुशील से कोई संबंध नहीं है। सुशील के अखाड़े में छिपने के आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। गलत आरोप लगाने वालों पर अखाड़ा कानूनी कार्रवाई करेगा।

 437 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!