दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षायें रद्द करने की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद करने की अपील की है। यह अलग बात है कि सीबीएसई की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि परीक्षाएं तय तारीख पर ऑफलाइन ही करवाई जाएंगीं। मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने कहा कि कई राज्य सरकारों के साथ कई देशों ने भी कोरोना के हालात के चलते परीक्षाएं रद की हैं। दिल्ली में भी सीबीएसई की परीक्षा हाेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 6 लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से अपील है कि परीक्षा रद की जाए। इस परीक्षा के लिए कोई और तरीका निकाला जाए। क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि सरकार की ओर से हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए बैंक्वेट हाल में भी व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल केवल गंभीर मरीजों के लिए रखे जाएंगे। कोरोना की यह लहर बहुत खतरनाक है। बैंक्वेट हाल में भी कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि पहले लोगों ने बढ़ चढ़कर प्लाज्मा डोनेट किया था , आप सभी अगर बीमार हुए हो और अब ठीक हैं तो प्लाज्मा जरूर डोनेट करें। हम सभी को एक परिवार की तरह काम करना है।
यहां पर बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच कई छात्रों और उनके माता-पिता के साथ शिक्षकों ने CBSE से क्लास 10 और 12 के एग्जाम टालने या रद्द करने की मांग की है, लेकिन CBSE पहले ही साफ कर चुका है कि परीक्षायें न तो टाली जायेंगी और न ही रद्द की जाएगी। इसको लेकर CBSE के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन संयम भारद्वाज ने बड़ा बयान आया है। CBSE के मुताबिक, तय कार्यक्रम के अनुसार, जारी की गई डेटशीट के अनुसार ही CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षायें ऑफलाइन करवाई जायेंगी।
125 total views, 1 views today