Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली सरकार ऑटो रिक्शा, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को देगी 5000 रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते गरीब तबके के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2 अहम निर्णय लिए हैं। इसके तहत दिल्ली में राशन लेने वाले 72 लाख लोगों को दो माह तक मुफ्त में राशन मिलेगा। इसके साथ ही ऑटो-टैक्सी चालकों को 5000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोराेना से निपटने के लिए हम लोगों ने लाकडाउन लगाया है, मगर यह गरीब लोगों के लिए संकट पैदा कर देता है। ऐसे में हम लोगों ने दो निर्णय लिए हैं। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में आटो टैक्सी चालकाें को 5-5 हजार की मदद दी जाएगी। कोरोना की यह वेब बहुत खतरनाक है। सभी लोग राजनीति छोड़ कर एक दूसरे की मदद करें। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में साढ़े 19 लाख राशन कार्ड हैं। जिन पर 72 लाख लोगाें के हिसाब से राशन मिलता है। सरकार की ओर से यह मदद इन लोगों को मिलेगी।

गौरतलब है कि असंगठित श्रमिकों की विभिन्न श्रेणी के प्रवासी मजदूरों को पर्याप्त राहत पहुंचाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को योजना बनाने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति आशा मनमोहन व न्यायमूर्ति आशा मेनन की पीठ ने कहा कि जिस तरह की महामारी चल रही है, ऐसे में वंचित वर्ग को पर्याप्त राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा एक संरचित प्रतिक्रिया की जरूरत है। अधिवक्ता अभिजीत पांडे की याचिका पर पीठ ने उक्त निर्देश दिए। अधिवक्ता वरुण सिंह के माध्यम से दायर याचिका में अभिजीत ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी प्रवासी कामगारों को अंतर राज्य प्रवासी अधिनियम के तहत धनराशि का भुगतान करने का निर्देश देने की मांग की। पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा है। पीठ ने कहा कि मुख्य सचिव यह भी सुनिश्चित करेंगे कि असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम-2008 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया सरल हो और इसे जमीनी स्तर पर लागू किया जाए।

 165 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!