Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत दीपक होंगे कुमाऊँ के नए कमिश्‍नर

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत अब कुमाऊं के आयुक्त होंगे। बुधवार को शासन ने उनके तबादले के आदेश जारी कर दिए। कुंभ मेला अधिकारी के पद से पिछले दिनों दीपक रावत को हटाकर सरकार ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड के एमडी की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि दीपक रावत, ऊर्जा विभाग में रहने के इच्छुक नहीं थे।

बुधवार को सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने उनके तबादला आदेश जारी किए। अब वह कुमाऊं आयुक्त के साथ ही आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में निदेशक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विदित रहे कि दीपक रावत नैनीताल में बतौर जिलाधि‍कारी भी सेवाएं दे चुके हैं। वह अपनी कार्यशैली के कारण बेहतर प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।

आईएएस अधिकारी दीपक रावत मूलरूप से मसूरी के निवासी हैं। वह अपनी खास कार्यशैली के लिए काफी चर्चाओं में रहते हैं। उनके प्रशंसकों ने दीपक रावत फैंस क्लब के नाम से फेसबुक पर पेज बनाया हुआ है। यूट्यूब पर भी उनकी अच्‍छी-खासी फालोइंग है। जिलाधिकारी रहने के दौरान दीपक रावत कुमाऊं के कार्यवाहक कमिश्नर की भी जिम्मेदारी उठा चुके हैं।

मसूरी में प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज से उन्होंने इतिहास में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद जेएनयू से एमफिल किया। बताया जाता है कि उच्च शिक्षा के दौरान दीपक रावत की मुलाकात बिहार के होनहार छात्रों से हुई। ये छात्र यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उनसे प्रभावित होकर इन्होंने भी तैयारी शुरू कर दी। 2007 में दीपक रावत ने सिविल सेवा परीक्षा पास की और वह उत्तराखंड कैडर के अफसर बन गए।

 264 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!