बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में बच्चा वार्ड की फर्निसिंग को बच्चों के मुताबिक कराया गया, मिलेगा घर जैसा माहौल

- स्वास्थ्य के प्रति बेहद गम्भीरजिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने चिकित्सा अधिकारियों को बच्चों के त्वरित उपचार हेतु संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश।
आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार, नैनीताल। कोरोना महामारी में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति बेहद गम्भीर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बच्चों को संक्रमण से सुरक्षित रखने एवं उनके तुरन्त उपचार के उद्देश्य से जनपद के चिकित्सालयोें में बच्चा वार्ड में पर्याप्त बेड व सुविधायें बढ़ाने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बच्चों के त्वरित उपचार हेतु संसाधन बढ़ाने के साथ ही उन्होंने बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में बच्चा वार्ड का सौन्दर्यकरण व बच्चों के मुताबिक फर्निसिंग कराया। उन्होंने कहा की अच्छे साफ-सुथरे बेड के साथ ही बच्चों को उनके मनमुताबिक घर जैसा माहौल मिले इस हेतु वार्ड में कलाकृति एवं कलरफुल रंगरोगन किया गया है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के सुदृढ़ीकरण के साथ ही नया वार्ड निर्माण, मरम्मत, लिफ्ट लगाने एवं अन्य सौन्दर्यकरण कार्यो हेतु जिला प्रशासन द्वारा 1 करोड़ की धनराशि बीडी पाण्डे चिकित्सालय को दी गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लान्ट लगाने केे लिए 36 लाख रूपये धनराशि शीघ्र अवमुक्त की जायेगी।
142 total views, 1 views today