Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात की सीमायें सील करने का फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पाबंदियां बढ़ाने के बावजूद लगातार मामले बढ़ रहे हैं और रिकवरी रेट गिरावट देखने को मिल रही है। संक्रमण से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 25 हजार 833 मामले सामने आए। देश में कोरोना महामारी के आने के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन में इतने मामले किसी राज्य में सामने नहीं हैं। इससे पहले पिछले साल  11 सितंबर को राज्य में 24,886 मामलों की पुष्टि हुई थी।

गुजरात में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने आठ बडे़ शहरों में 10 अप्रैल तक स्कूल-कालेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए हैं। विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी रद कर दी गई हैं। केवल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा अहमदाबाद व सूरत में सार्वजनिक बस सेवा, गार्डन, जिम, जू आदि को बंद किया गया है और नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने लाकडाउन लागू करने से इन्कार किया है, लेकिन पड़ोसी राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है।

राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर भले ही अभी एक फीसद से कम है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे संक्रमण दर 0.66 फीसद से बढ़कर 0.76 फीसद हो गई। लिहाजा 71 दिन बाद कोरोना के नए मामले 600 के पार पहुंच गए। बृहस्पतिवार को 607 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले छह जनवरी को 654 मरीज मिले थे। एक दिन पहले 536 मामले आए थे। इससे दो दिन में ही 1143 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या करीब तीन हजार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 384 मरीज ठीक हुए हैं और एक मरीज की मौत हुई है।

पंजाब में भी कोरोना संक्रमण से स्थिति खराब है। गुरुवार को यहां 2387 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 32 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अबतक 2.05 लाख मामले सामने आ गए हैं और 6204 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस 14,366 है। केरल में गुरुवार को कोरोना के 1,899 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 10.98 लाख मामले सामने आ गए हैं और 4,450 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 54,314 नमूनों का परीक्षण किया गया है।  अब तक 1.25 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

 75 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!