Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी के लौटने पर आज होगा कांवड़ यात्रा पर फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, लखनऊ। प्रत्येक वर्ष सावन में कांवड़ यात्रा होती है जिसमें कांवड़िये हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण कांवड़ यात्रा नहीं हुई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष भी कोरोना महामारी को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित करने की घोषणा की है। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा की इजाजत दी है।

कोविड प्रोटोकाल के साथ कांवड़ यात्रा को अनुमति का उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला अब उलझन में फंस गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर जो जवाब मांगा गया है, उस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटने पर फैसला किया जाएगा। अभी यह तय नहीं है कि सरकार निर्णय बदलेगी या यात्रा के लिए अपने तर्क कोर्ट में रखेगी।

उत्तराखंड में भले ही 25 जुलाई से प्रस्तावित कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोविड प्रोटोकाल के साथ यात्रा को अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ संघों से अपील कर चुके हैं कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कम से कम श्रद्धालु इसमें शामिल हों। शामिल होने वालों की आरटीपीसीआर जांच को अनिवार्य किया गया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों से संक्रमण से बचाव के बेहतर प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। अब इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र के साथ यूपी सरकार को नोटिस जारी कर दिया है, जिसके बाद सरकार के रुख का इंतजार है। चूंकि, इससे पहले लाकडाउन लगाने के संबंध में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद योगी सरकार ने लाकडाउन न लगाने के पीछे अपने तर्क रखे। सुप्रीम कोर्ट में अपील कर संपूर्ण लाकडाउन न लगाने के निर्णय पर अडिग रहीं, इसलिए माना जा रहा है कि यात्रा पर रोक के बजाए सरकार कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने की दलील दे सकती है।

मुख्य सचिव आरके तिवारी का कहना है कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है कि सरकार का रुख क्या रहेगा। सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई शुक्रवार को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में कार्यक्रम के बाद गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौट आएंगे। तब उनके साथ विचार-विमर्श कर निर्णय किया जाएगा।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की इजाजत देने संबंधी खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कांवड़ यात्रा पर केंद्र और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में कोर्ट 16 जुलाई को फिर सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति रोहिंग्टन फली नरीमन और बीआर गवई की पीठ ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक और उत्तर प्रदेश में शर्तों के साथ इसकी इजाजत संबंधी मीडिया में आई खबर को परेशान करने वाली बताया।

कोर्ट ने कहा कि लोग पूरी तरह भ्रमित हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैैं कि क्या हो रहा है। कोर्ट ने कहा इसी खबर के साथ कोरोना की तीसरी लहर आने की एक और खबर छपी है जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमें इसे रोकना होगा। इसमें जरा भी ढिलाई नहीं दी जा सकती।

 340 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!