Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

प्रियंका गांधी के साथ मंच साझा करने वाली दमुवाढूंगा निवासी लीला लटवाल तेंदुए से भिड़ गई

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को जब जनसभा स्थल एमबी इंटर कालेज के खेल मैदान पहुंची तो उनके संग हल्द्वानी के दमुवाढूंगा निवासी लीला लटवाल भी थीं। 12 दिसंबर को घास लेने गई लीला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। मगर हिम्मत हारने की बजाय वह तेंदुए से भिड़ गई थी। दराती के वार होने पर गुलदार को भागना पड़ा। प्रियंका ने लीला से पूछा कि उन्हें डर नहीं लगा। जवाब मिला कि डरने से कुछ नहीं होता। इसलिए मैं लड़ी। प्रियंका ने तारीफ करते हुए कहा कि अब मुझे पता चला कि मेरी उत्तराखंडी बहनें कितनी मजबूत और निडर हैं।

दमुवाढूंगा से सटे जंगल में तीन माह के भीतर चार लोगों पर गुलदार और बाघ हमला कर चुके हैं। जिसमेेंं तीन लोगों की जान चली गई। सिर्फ लीला ने अपने हौंसले से खुद को बचा लिया। मंच पर लीला ने प्रियंका गांधी को कुमाऊंनी पिछोड़ा भी ओढ़ाया। जिसके बाद प्रियंका ने कहा कि मुझे आपसे मिलकर गर्व महसूस हो रहा है। लीला ने बताया कि इस घटना के अलावा प्रियंका ने उनसे महंगाई को लेकर भी बात की।

मेरी दादी की तरह हल्द्वानी को भी एक ‘इंदिरा’ मिली

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाषण की शुरूआत में ही डा. इंदिरा हृदयेश को याद किया। प्रियंका ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी अपने हृदय में हमेशा पहाड़ के विकास को रखती थीं। इसी तरह हल्द्वानी शहर को भी एक इंदिरा मिली…डा. इंदिरा हृदयेश। जिन्होंने दिन-रात शहर के लिए काम किया। खटीमा से यहां आने पर एहसास हुआ कि इंदिरा हृदयेश के शहर की सड़कें और विकास वहां से भी बेहतर है। विपक्ष की नेता बनने पर भी उन्होंने शहर को बेहतर करने के लिए पूरा प्रयास किया। उनके निधन की वजह से अब उनके बेटे सुमित हृदयेश चुनाव लड़ रहे हैं। सुमित में भी वहीं जज्बा है।

प्रियंका के सारथी बने सुमित

हेलीकाप्टर से प्रियंका गांधी रामपुर रोड स्थित एफटीआइ के हैलीपेड पहुंची थीं। जहां से सुमित हृदयेश उन्हें अपनी कार से लेकर सभास्थल से लेकर पहुंचे। वापसी में भी सुमित उनके सारथी बने। रास्ते में सड़क किनारे खड़े लोगों ने प्रियंका का स्वागत भी किया।

 221 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!