Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पनचक्की चौराहे से कठघरिया, कमलुवागांजा तक सड़क चौड़ीकरण का शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने किया सांकेतिक शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2021, बुधवार, हल्द्वानी(सूचना)। लगभग पाॅच करोड़ की योजना का शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने किया सांकेतिक शिलान्यास। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पनचक्की चैराहे से कठघरिया, कमलुवागांजा तक सड़क चौड़ीकरण का शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने किया सांकेतिक शिलान्यास।
हल्द्वानी शहर में आए दिन जाम की स्तिथि से जूझ रहे लोगों के लिए खुशियों की सौगात। कैबिनेट मंत्री एवं कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत के सफल प्रयसों से कालाढुंगी विधानसभा के अंतर्गत 47 करोड़ की लागत से पनचक्की चैराहे से कठघरिया होते हुए कमलुवागांजा तक (8 कि.मी.) नहर कवरिंग एवं मार्ग सड़क चौड़ीकरण कार्य के प्रथम चरण 499.98 लाख लागत 1.30 किमी कार्य का बुधवार को कोरोनाकाल के मद्देनजर श्री भगत ने हल्द्वानी महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की अध्यक्षता में सांकेतिक रूप से शिलान्यास किया।
शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि पनचक्की चौराहे से कठघरिया होते हुए कमलुवागांजा तक नहर कवरिंग एवं सड़क चौड़ीकरण का कार्य तीन चरणों में किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में पनचक्की चौराहे से चौफुला तक दूसरे चरण में चौफुला से कठघरिया चौराहे तक एवं तीसरे चरण में कठघरिया से कमलुवागांजा का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण का कार्य आज प्रारम्भ हो रहा है साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही चौफुला चौराहे से ऊँचापुल होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर तक नहर कवरिंग एवं सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जाएगा, जिसका लाभ सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण वासियों को भी मिलेगा और जाम की गंभीर स्तिथि से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल के कारण विकास कार्यों में थोड़ा विलम्भ जरूर हुआ है परंतु उनकी सरकार कोविड की रोकथाम के साथ-साथ विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए दृढसंकल्पित हैं।

कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चैधरी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।

 770 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!