“कांग्रेस की सोच में शामिल है भ्रष्टाचार : सुबोध उनियाल

“कांग्रेस सत्ता में आ गयी तो उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार का राज्य स्थिापित हो जाएगा” : सुबोध उनियाल
आकाश वाटिका, 7 फरवरी 2022, सोमवार, नरेंद्र नगर। भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल की सभाओं में उमड रही भीड़ से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि सुबोध का इस बार भी जादू जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उन्होंने जनसंपर्क एक ही दिन में प्रातः 10:00 बजे से जनसभाएं शुरू करते हुए ग्राम सभा मौड़ से प्रारंभ करते हुए खत्याड, कुडी, स्वीर, कोटी ,पाली, रामपुर, अटाली, भण्डार गांव, कफोल गांव, आमपाटा, गैण्डी- डाडुवा में जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ जनसभा की।
वहीं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा को विकास के मामले में प्रदेश में अग्रणी बनाना उनका लक्ष्य है। वे अपनी योजनाओं का संचालन इसी उद्देश्य को लेकर करते है। सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस प्रदेश को भ्रष्टाचार की गर्त में झोकने का काम किया है। इसलिए वे कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड में विकासपरक सोच के साथ अपने कार्यो को अन्जाम दे रही है। जबकि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य किसी तरह से सत्ता हथियाना है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही उत्तराखण्ड का विकास संभव है। कांग्रेस सिर्फ छल कपट की राजनीति तक सीमित है। सुबोध ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की विकासपरक सोच के साथ है। प्रदेशवासी भली भांति जानते है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आ गयी तो उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार का राज्य स्थिापित हो जाएगा।
101 total views, 1 views today