Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

देश में थम नहीं रहा कोरोना संक्रमण का कहर : पिछले 24 घंटे में सामने आए 3 लाख 46 हजार से ज्यादा नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 46 हजार 786 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 2 हजार 624 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, 2,19,838  मरीज ठीक भी हुए हैं। अबतक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,66,10,481 पहुंच गया है, जिसमें से एक्टिव मामलों की संख्या 25,52,940 है। वहीं मरनेवालों की संख्या 1,89,544 तक पहुंच गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से देश में तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं। अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है ताकी इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

एक तरफ भारत जहां कोरोना संकट का सामना कर रहा वहीं इससे बचने के लिए टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगावाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देश में कोरोना के खिलाफ शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अबतक 13,83,79,832 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

दुनिया में फैले इस जानलेवा वायरस से भारत अकेला नहीं जूझ रहा है। सबसे ज्यादा ताकतवर देश अमेरिका भी इस संक्रमण की चपेट में टॉप-1 पर बना हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर संक्रमित देश भारत है। लगातार भारत में तीन लाख से ज्यादा मामले आने से अस्पतालों में स्थितियां बिगड़ रही है। आलम यह है कि ज्यादातर अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों की जान भी चली गई है। हालांकि, सरकार की तरफ से संकट की इस घड़ी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक कर रहे हैं। पीएम ने एकजुट होकर काम करने की अपील भी है।

 83 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!