Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

देश में कोरोना महामारी का कहर, एक दिन में मिले 2 लाख 17 हजार से अधिक नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। बढ़ते प्रकोप के बीच कोरोना महामारी ने अब एक और रिकार्ड बनाया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 मामले सामने आए हैं। एक लाख 18 हजार 302 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 185 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल एक करोड़ 25 लाख 47 हजार लोगों की रिकवरी हो चुकी है। देश में 15 लाख 69 हजार एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 74 हजार 308 लोगों की मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में 2,00,739 नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर कुल 1,40,74,564 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 1,038 और लोगों की मौत के साथ अब तक इस बीमारी से 1,73,123 लोगों की जान जा चुकी है। एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा तीन अक्टूबर 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। उस दिन देश में 1,069 लोगों की मौत हुई थी। पिछले नौ दिन से लगातार हर दिन एक लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं। इन नौ दिनों में 13,88,515 नए मरीज बढ़े हैं।

इसी तरह कोरोना के मामलों में लगातार 36 दिन से वृद्धि देखी जा रही है। इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 14,71,877 हो गई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 10.46 फीसद है। नए हालात में ठीक होने की दर घटकर 88.31 फीसद हो गई है। उल्लेखनीय है सक्रिय मामलों की संख्या 12 फरवरी को 1,35,926 और 18 सितंबर 2020 को सर्वाधिक 10,17,754 थी। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,24,29,564 हो गई है। वहीं मृत्युदर 1.23 फीसद हो गई है। देश में सात अगस्त को कोरोना मरीजों की संख्या 20 लाख पार हुई थी। वहीं 50 लाख की संख्या पांच सितंबर और एक करोड़ की संख्या 19 दिसंबर को पार हुई थी।

  • आइसीएमआर के अनुसार 14 अप्रैल तक देश में 26,20,03,415 नमूनों की जांच हो चुकी थी। अकेले बुधवार को 13,81,549 नमूनों की जांच की गई।
  • रात 12 मिले आंकड़ों के अनुसार जिन 1,182 लोगों की कोरोना से जान गई उनमें से सर्वाधिक 349 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ में 135, दिल्ली में 112, गुजरात में 81, उप्र में 104, पंजाब में 63, मप्र में 53 कर्नाटक में 66 लोगों की जान गई। स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई है वे अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में काफी तेजी से नए मामले बढ़े हैं। कुल नए मामलों में 80.76 फीसद मामले इन्हीं राज्यों के हैं।

महाराष्ट्र में 15 दिन में सक्रिय मामले दोगुने होने की आशंका : उद्धव

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अगले 15 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या दोगुनी होने की आशंका जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में मौजूदा 5.64 लाख सक्रिय मामलों की संख्या 30 अप्रैल तक बढ़कर 11.9 लाख हो सकती है। अप्रैल के अंत तक राज्य में आक्सीजन की जरूरत दो हजार मीट्रिक टन हो जाएगी जो अभी 1,200 मीट्रिक टन है। उन्होंने पीएम से कोरोना पीडि़तों के इलाज के लिए आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति की इजाजत मांगी है। उन्होंने रेमडेसिविर के निर्माण के लिए लाइसेंस जारी करने और कोरोना को प्राकृतिक आपदा घोषित कर राज्य के आपदा फंड इस्तेमाल करने की अनुमति भी मांगी है।

 96 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!