Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

भारत में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, 44 हजार से ज्यादा आए नए केस

नई दिल्ली,  भारत में एक बार फिर शुक्रवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, गुरुवार को जारी हुए आकंड़ो के सामने 24 घंटों के दौरान देश में हुई मौतों की संख्या कम है। एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, जब देश में दूसरे लहर में सबसे कम यानी 29 हजार की संख्या में कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन तब से मामले 40,000 से ऊपर ही बने हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 44,643 नए मामले आए हैं। इस दौरान देश में 41, 096 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, पिछले घंटों 464 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन 533 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 3 करोड़ 18 लाख 56 हजार 757 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, देश में अभी 4 लाख 14 हजार 159 सक्रिय मामले हैं। देश में अब तक 3 करोड़ 10 लाख 15 हजार 844 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। भारत में अब तक 4 लाख 26 हजार 754 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.36% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.72% है। इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 57,97,808 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 49,53,27,595 हो गया है।

50 फीसद से ज्यादा नए मामले अकेले केरल से आए

देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 42,982 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अकेले केरल से 22,040 नए मामले सामने आए। इस तरह गुरुवार को कुल नए मामलों में पचास फीसद से ज्यादा हिस्सेदारी अकेले इसी राज्य की रही। इस दौरान देश भर में कोरोना से जहां 533 लोगों की मौत हुई वहीं केरल में 117 लोगों ने जान गंवाई। केरल में अब तक 34.93 लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं।

 498 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!