ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज हुई बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण तीसरी लहर में काफी कमजोर पड़ चुका है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आज कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान 31,377 लोग ठीक हुए हैं जबकि 278 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस घटकर अब 1,64,522 हो गए हैं। कुल 4,21,89,887 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना के 4,28,67,031 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 5,12,622 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
118 total views, 1 views today