Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

देश के सात राज्यों में कम हो रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटों में कोरोना के मामलों में थोड़ी गिरावट

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। जिससे भारत को थोड़ी राहत महसूस हुई है। देश के सात राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है जो कि सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि, अभी भी इसको लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 लाख 57 हजार 229 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,449 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 20 हजार 289 रही है जो अच्छे संकेत दिखा रही है। इसको मिलाकर देश में अब तक कुल 1 करोड़ 66 लाख 13 हजार 292 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 81.91% हो गई है।

दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में केस कम मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती संकेत हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अब भी चुनौती बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 2,02,82,883 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो अभी फिलहाल देश में 34,47,133 एक्टिव केस हैं। जिससे एक्टिव दर 17% हो गई है। भारत में कोरोना से अब तक कुल 2,22,408 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की मृत्यु दर 1.10% है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार को देश भर में 16,63,742नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर अब तक 29 करोड़ 33 लाख 10 हजार 779 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 17,08,390 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

 99 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!