उत्तराखण्डताज़ा खबरें
कांग्रेस कार्यकर्ता ने सचिवालय का किया घेराव, कहा- ‘चहेतों को दी जा रही नौकरी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। कांग्रेस ने विभिन्न विभागों की भर्तियों में भ्रष्टाचार व अनियमितता का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 10:00 बजे सचिवालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार के पिछले 5 साल के कार्यकाल में एक भी विभाग में सार्वजनिक भर्तियां नहीं हुई हैं। अपने चहेतों को नौकरी दी जा रही है। इसके विरुद्ध मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से सचिवालय का घेराव करने निकले।
88 total views, 1 views today