Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘ब्लैक लिस्टेड’ वाहन में सवार थे नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। यह खबर आपको दिलचस्प लग सकती है। बीते मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल जिस वाहन में सवार थे वह ब्लैक लिस्टेड है। परिवहन विभाग के डाटा के मुताबिक यह वाहन एक महिला के नाम दर्ज है जो एक विधायक की पत्नी हैं। वाहन के फ्रंट शीशे पर भी विधायक लिखा हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद गणेश गोदियाल पहली बार मंगलवार को देहरादून पहुँचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेसियों का सैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस की शक्ल में उन्हें एयरपोर्ट से देहरादून स्थित कांग्रेस भवन लाया गया। रास्ते में जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान गोदियाल फोर्ड एंडेवर वाहन संख्या UK 05 C 7007 में सवार थे, जो कि पिथौरागढ़ आरटीओ कार्यालय में रजिस्टर्ड है। इस वाहन के सन रूफ से बाहर निकलकर गोदियाल रास्ते में हाथ हिलाकर काग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। एम परिवहन एप के मुताबिक यह वाहन परिवहन विभाग की ब्लैक लिस्ट में शामिल है।

दरअसल, देशभर में परिवहन विभाग की ओर से वाहनों का चालान ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। नियम विरुद्ध कहीं भी वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं या फिर उसमें कोई कमी पाई जाती है तो निर्धारित जुर्माना जमा न किए जाने की स्थिति में वाहन को काली सूची में डाल दिया जाता है। कुछ औपचारिकता पूरी करने और जुर्माना जमा करने के बाद ही वाहन को ब्लैक लिस्ट से बाहर निकाला जाता है। इस वाहन को ब्लैक लिस्ट में क्यों शामिल किया गया, यह तो परिवहन विभाग ही बता सकता है। हालांकि देशभर में ऑनलाइन चालान व्यवस्था शुरू होने के बाद ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं कि चालान भुगतने के बाद भी परिवहन विभाग के डाटा में वाहन का स्टेट्स ब्लैक लिस्टेड रहता है।

साभार : दीपक फर्स्वाण, वरिष्ठ पत्रकार

 710 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!