महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार, देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने खाली थालियां भी बजाईं। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है।
रविवार दोपहर 12 बजे ब्लाक महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सहारनपुर चौक पर एकत्र हुईं। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है। आमजन त्रस्त हैं और सरकार चुप्पी साधे है। उन्होंने आरोप लगाए कि बेरोजगार युवाओं को कहीं कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। युवा सड़कों पर हैं, यह केंद्र और राज्य सरकारों की नाकामी है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों को घटाए ताकि महंगाई पर अंकुश लग सके। इस मौके पर महिला कांग्रेस से महामंत्री ऊषा देवी, वार्ड अध्यक्ष संगीता रानी, बबिता, सरोज, बीना देवी, आशा, सीमा रानी, शांति, बेबी, उर्मिला, वंदना, रेखा देवी, सुनीता देवी, मंगला देवी मौजूद रहीं।
69 total views, 1 views today