Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

“आज मैं एक सैनिक पुत्र भारतीय जनता पार्टी में एक पूर्व सैनिक का स्वागत करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ” : मुख्यमंत्री धामी

“आज हम सही जगह आये हैं। हमारी टीम उत्तराखण्ड की तरक्की के लिए काम करेगी” : कर्नल (से.नि.) कोठियाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं विगत विधानसभा चुनाव-2022 में AAP से मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन थाम लिया। आज, मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल का भाजपा में आने पर स्वागत किया।

आज कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल, भूपेश उपाध्याय, नवीन पिरशाली, योगेंद्र सिंह चौहान, भारत सिंह, गुड्डू लाल, उत्तम सिंह भंडारी समेत AAP के दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इससे पूर्व भी अनेक AAP कार्यकर्ता भाजपा परिवार का हिस्सा बन चुके हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि “आज मैं एक सैनिक पुत्र भारतीय जनता पार्टी में एक पूर्व सैनिक का स्वागत करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के हितों के लिए अनेक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड से AAP का पूरी तरह से सफाया होगा।

इस अवसर पर कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल ने कहा कि, “आज हम सही जगह आये हैं। हमारी टीम उत्तराखण्ड की तरक्की के लिए काम करेगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया वह कई पूर्व सैनिकों के साथ चम्पावत जाकर उपचुनाव में अपनी भागीदारी निभायेंगे।

विदित रहे कि बुधवार, 18 मई 2022 को कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल और पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने AAP से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे की प्रति ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने वाले कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल चुनाव में सफलता हांसिल नहीं कर पाए थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी। केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कर्नल कोठियाल ने कहा कि “मैं 19 अप्रैल 2021 से लेकर 18 मई 2022 तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूँ। पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के पूर्व कर्मियों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं 18 मई 2022 को अपना इस्तीफा आपको भेज रहा हूँ।”

 266 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!