Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“अमृत महोत्सव का मतलब आजादी का महोत्सव” : सीएम योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्त 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन की 97वीं जयंती पर शहीदों को नमन किया। लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा विधायकों के साथ शहीदों को नमन करने के साथ उन सभी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों के स्वजन को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की 97वीं वर्षगांठ पर मैं देश की स्वाधीनता के लिए स्वयं को बलिदान करने वाले अमर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार फरवरी 2021 से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी क्रम में आज काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी शहीद स्मारक पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश भर में इस तरह का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जिससे कि नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान व उनके त्याग का महत्व पता चल सके। जिससे प्रेरणा लेकर वह देश को आगे बढ़ाने में योगदान कर सके।

डीजल चोरी का मुख्य आरोपित बीएस मीणा कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर रहा था। डीजल टैंकर चोरी का मुख्य आरोपित बीएस मीणा दस दिन बाद आरपीएफ के हत्थे चढ़ा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि अमृत महोत्सव का मतलब आजादी का अमृत महोत्सव। यानि आजादी की ऊर्जा का अमृत, स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा का अमृत, नए विचारों का अमृत, नए संकल्प का अमृत तथा आत्मनिर्भरता का अमृत। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को अमृत महोत्सव के यही पंच सूत्र दिए हैं। उन्होंने अमृत महोत्सव के महत्व को बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी उन सभी घटनाओं व क्रांतिकारियों की गतिविधियों से अवगत होगी व प्रेरणा लेगी जो अंग्रेजों से लड़ते हुए घटी।

देश की स्वाधीनता से बढ़कर कुछ नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काकोरी एक्शन में 4600 रुपए की लूट का सच सामने लाने के लिए अंग्रेजों ने 10 लाख खर्च किये थे। इससे पता चल सकता है अंग्रेज कितने दमनकारी थे। काकोरी एक्शन की कहानी हमें सदैव इस बात का अहसास कराती है कि देश की स्वाधीनता से बढ़कर कुछ नहीं। हर भारतीय का यह दायित्व है कि हम देश की इस आजादी को हर हाल में सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सभी क्रांतिकारियों के बलिदान व त्याग से प्रेरणा लेनी चाहये। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की शृंखला के तहत काकोरी रेल घटना की वर्षगांठ का भी आयोजन किया जा रहा है।

इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी घटना की वर्षगांठ पर लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी। यहां पर सोमवार को स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, म्यूरल प्रदर्शनी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन है। ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ थीम पर वृत्तचित्र के प्रदर्शन, अभिलेख प्रदर्शनी व पुस्तिका के विमोचन सहित अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

 209 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!