उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज पूर्व विधायक स्व० श्री गोपाल सिंह रावत की तेरहवीं में सम्मिलित होने पहुँचे जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2021, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज पूर्व विधायक स्व० श्री गोपाल सिंह रावत की तेरहवीं में सम्मिलित होने जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक भी स्व० गोपाल सिंह रावत के आवास पर तेरहवीं में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
140 total views, 1 views today
