मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना पॉजिटिव, बीते दिनों कई कार्यक्रमों में की शिरकत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने खुद को डॉक्टर की निगरानी मे आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने और जांच कराने की अपील की।
प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। विदित रहे कि बीते दिनों अलग-अलग जनपदों के भ्रमण पर रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ ही कुंभ के कार्यों का लोकार्पण कर स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही सीएम नैनीताल जिले के रामनगर में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान वह अनेक लोगों के संपर्क में रहे।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सभी को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना देने के साथ ही अपील भी की है कि इस बीच जो भी उनके संपर्क में आया है वे पूरी तरह से सावधानी बरते और कोरोना वायरस संक्रमण की जाँच अवश्य करायें।
84 total views, 1 views today