उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ० जे.एन. नौटियाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ० जे.एन. नौटियाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर शुभकामना दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ० जे. एन. नौटियाल का राज्य के स्टेट नोडल अधिकारी पंचकर्म रहते हुए राज्य में पंचकर्म चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने में सराहनीय योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ० जे. एन. नौटियाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश में आयुष एवं वैलनेस टूरिज्म क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।
986 total views, 1 views today