उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल राज्य सरकार का सहयोगी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा (काऊ), विधायक खजान दास भी उपस्थित थे।
903 total views, 1 views today