उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल जाकर वहाँ भर्ती कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की कुशलक्षेम पूछी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर सायं देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल जाकर वहाँ भर्ती कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद और आचार्य बालकृष्ण ने भी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का हालचाल जाना।
899 total views, 1 views today