उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने गुरूवार को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती कर्नल (से.नि.) हरेंद्र सिंह रावत एवं अन्य लोगों का हाल-चाल जाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती कर्नल (से.नि.) हरेंद्र सिंह रावत का हाल चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भी वार्ता कर उनके उपचार हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजो की भी कुशलक्षेम पूछी तथा सभी की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
210 total views, 1 views today