उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को श्री खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से भेंटकर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।
309 total views, 1 views today