उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें
पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बेडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश के युवा बेडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को मुख्यमंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उधमसिंह नगर निवासी मनोज सरकार द्वारा टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने मनोज सरकार को फोन पर बधाई देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी मनोज सरकार को कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है।
77 total views, 1 views today