नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने सुनी काठ बंगला मलिन बस्ती में स्थानीय निवासियों की समस्यायें

- नगर मजिस्ट्रेट द्वारा आज आशा, आंगनवाड़ी और भोजनमाता के सचिवालय कूच कर रहे जुलूस को इनकम टैक्स तिराहा पर रोका गया और उनसे वार्ता के उपरांत उक्त प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन प्राप्त किया गया।
आकाश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में आज को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत काठ बंगला मलिन बस्ती में स्थानीय निवासियों की समस्यायें सुनी गई।
अधिकतर शिकायतें/समस्यायें बिजली, पानी, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों, सड़क टूटी फूटी होने, नालियों का निर्माण न होने, प्राइमरी स्कूल में खेल मैदान ना होने आदि से सम्बंधित प्राप्त हुई।
शिकायतों / समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण करते हुए आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें।
इसी प्रकार नगर मजिस्ट्रेट द्वारा आज आशा, आंगनवाड़ी और भोजनमाता के सचिवालय कूच कर रहे जुलूस को इनकम टैक्स तिराहा पर रोका गया और उनसे वार्ता के उपरांत उक्त प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन प्राप्त किया गया।
391 total views, 1 views today
