Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत के सम्मुख विधायकों ने रखी विशेषज्ञ चिकित्सकों की माँग

  • चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा जिला अस्पतालों में नहीं है रेडियोलाजिस्ट, गायनोलाजिस्ट व टेक्निशियन
  • चमोली, रूद्रप्रयाग एवं पौड़ी के विधायकों को विभागीय मंत्री ने दिया आश्वासन

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ० धन सिंह रावत ने चमोली, रूद्रप्रयाग व पौड़ी के क्षेत्रीय विधायकों के साथ मंत्रणा कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहत्तर बनाने का आश्वासन दिया। विधायकों ने विभागीय मंत्री के सम्मुख जिला चिकित्सालयों एवं संयुक्त चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं टेक्नीशियनों की भारी कमी होने की जानकारी दी। जिस पर विभागीय मंत्री ने बताया कि सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की शीघ्र तैनाती करने जा रही है।
आज विधानसभा स्थिति सभागार में तीन जनपदों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने संबंधित विधायकों से उनके क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनी। जिस पर विधायकों ने अधिकतर चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों, रेडियोलाजिस्ट, गायनोलाजिस्ट, कार्डियोलाजिस्ट व एक्स-रे टेक्निशियनों की भारी कमी बताई। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सालयों का बी श्रेणी में उच्चीकरण तथा कई स्थानों पर जनसंख्या के अनुरूप संयुक्त चिकित्सालयों के रूप में उच्चीकरण की भी माँग रखी। विधायकों द्वारा जनपद स्तर के चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड तथा एमआरआई मशीनें लगाई जाने की मांग रखी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ० रावत ने विधायकों को आश्वासन दिया कि तीन माह के भीतर पर्वतीय क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार नजर आयेगा।

इसके लिए सरकार ने उच्चाधिकारियों को चिकित्सालयों में रिक्त चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, एएनएम और टैक्निशियनों के पदों पर शीघ्र तैनाती के निर्देश दे दिये हैं। उन्होंने बताया कि कोविड की संभावित तीसरी लहर के मध्यनजर सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को वैश्विक महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत जनपद के अस्पतालों में आईसीयू बेड, पीआईसीयू, निक्कू वार्ड तथा आक्सीजन सपोर्टेड बेडों की संख्या बढ़ाने के साथ ही दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने व वैक्सीनेशन बढ़ाने को कहा गया है।

बैठक में रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, लैंसडाउन विधायक दलीप रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी, सचिव स्वास्थ्य डॉ० पंकज पाण्डेय, चौबट्टाखाल विधायक के प्रतिनिधि राय सिंह नेगी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 101 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!