Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“तीसरी लहर आती है तो सरकार तथा भाजपा अब और भी बेहतर तरीके से तैयार” : सीएम योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, हल्द्वानी लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव की जोरदार तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी को स्वास्थ्य स्वयं सेवकों से बड़ी उम्मीद हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का आगाज कर दिया है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इसका उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत की। इसके तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रदेश के हर गांव में जाकर लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के तरीकों से अवगत कराने के साथ ही इस अभियान से भी जोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का उद्घाटन करने के बाद कहा कि देश के साथ प्रदेश में भी कोरोना वायरस संक्रमण के तीसरी लहर की जो आशंका व्यक्त की जा रही है, इन स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की बहुत बड़ी भूमिका होने जा रही है। इनको बड़े स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि यदि तीसरी लहर आती है तो सरकार तथा भाजपा अब और भी बेहतर तरीके से तैयार है और उसके कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता देश के हर गांव और कस्बे में जनसेवा के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लडऩा मानवता को बचाने जैसा है और इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जान दांव पर लगाने को तैयार हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक के अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया और देश के अंदर 2 लाख राजस्व गांवों में 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैनात करने का निर्णय लिया। ये भी सुनिश्चित किया है कि हर गांव में एक महिला और एक पुरुष स्वास्थ्य स्वयंसेवक होंगे। इस अवसर पर भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद थे।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा देश में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर पार्टी स्वास्थ्य स्वयंसेवकों वाला दुनिया का सबसे बड़ा समूह तैयार कर रही है। अगस्त के अंत तक इसके लिए चार लाख लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। प्रशिक्षित स्वयंसेवक जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने में मदद करेंगे। इस महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने जिस तरह का समर्पण और प्रतिबद्धता दिखाई, उसने दुनिया में एक मिसाल कायम की है।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को भाजपा का स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की प्रशिक्षण कार्यशाला आज होगी। इसमें दो लाख लाख से ज्यादा हेल्थ वॉरियर्स का प्रशिक्षण होगा। इस बड़े अभियान से डॉक्टर, पैरामेडिकल, आयुष डॉक्टर्स से जुड़ेंगे।

 183 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!