Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

‘जिन पत्रकारों ने अपना जीवन कोरोना काल मे गवाया उन सभी को मेरी संवेदना व श्रद्धांजलि’ : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के दौरान दिवंगत होने वाले उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के साथ ही पत्रकारों के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की। लोक भवन में उन्होंने एक कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण के कारण दिवंगत 55 पत्रकारों के परिवार को दस-दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि जिन पत्रकारों ने अपना जीवन कोरोना काल मे गवाया है उन सभी को मेरी संवेदना व श्रद्धांजलि है। आज हम सबके लिए यह एक ऐसा क्षण है जब मीडिया जगह से जुड़े हुए उन सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति जिन्होंने कोरोना कालखंड में समाज के लिए अपनी लेखनी को चलाते-चलाते अपने प्राणों की आहूति दी है, उन सबके प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त कर सकें, श्रद्धांजलि व्यक्त कर सकें और परिवारजनों के प्रति एक संबल बन सके।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से से संपूर्ण विश्व प्रभावित हुआ है। इस दौरान दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत कोरोना से पस्त हुई। इस संकट में भी हमने सभी को सुरक्षित घर पहुचाने का काम किया। हमने कोरोना वायरस की पहली लहर को नियंत्रित करने के साथ ही प्रदेश में वैक्सिनेशन शुरू कर दिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम लगभग कोरोना को नियंत्रित करने के नजदीक है, लेकिन कुछ नहीं कहा जा सकता ये कब वापस आ जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि पिछले 15-16 महीने से पूरा देश, पूरी दुनिया इस सदी की सबसे बड़ी महामारी से जूझ रही है, हर तबका इस संक्रमण से प्रभावित हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पहली लहर को हमने एक प्रकार से नियंत्रित कर दिया, तभी वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी शुरू हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हमने उत्तर प्रदेश में वैक्सिनेशन के वेस्टेज को पूरी तरह रोका। हमने संकट और चुनौती के बीच से रास्ता निकाला। इसी कारण हम आज कोरोना नियंत्रण के नजदीक भी हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बड़ी लड़ाई में मीडिया ने अहम रोल अदा किया। मीडिया के पास कोई सुरक्षा कवच नहीं था, ऐसे में रजत शर्मा ने पत्रकारों के वैक्सीनेशन की अपील की। इसके बाद हमने नोएडा और लखनऊ में दो बूथ शुरू किए। इन दोनों बूथों पर इन लगभग 25 हजार लोगों को वैक्सीन दी गई। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मीडिया के अहम योगदान को लेकर पत्रकारों का खास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमने पत्रकारों के लिए भी हेल्पलाइन शुरू कर दी है।

उनके साथ इस कार्यक्रम में न्यूज ब्राडकास्टर्स एसोसिएन के अध्यक्ष रजत शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी तथा अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल भी मौजूद थे।

 96 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!