Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया के दौरे पर, कोविड की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे

गोरखपुर,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को देवरिया के दौरे पर जाएंगे। वह कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेंगे। तीसरी लहर की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों को परखेंगे। वह कलेक्ट्रेट परिसर में बने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद विकास भवन में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मीडिया से बातचीत के बाद किसी गांव का भ्रमण करेंगे। वह हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। उसके बाद 11.05 बजे इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11.30 बजे विकास भवन पहुंचेंगे। दोपहर बाद 12.45 बजे से 1.30 बजे तक किसी गांव का भ्रमण करेंगे। हालांकि तीन गांव कतरारी गांव में सीएम भ्रमण करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क  हैं। पुलिस लाइन से लेकर कतरारी गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सड़क से लेकर आसपास के मकानों की छतों तक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। दो अपर पुलिस अधीक्षक और आठ सीओ सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। गैर जनपद से एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ, 25 दारोगा, चार थानेदार, ढाई सौ सिपाही व यातायात पुलिस के जवान तैनात हैं।

हेलीपैड पर सुरक्षा का इंतजाम सीओ रुद्रपुर अंबिका राम, एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों के साथ संभालेंगे। स्विस काटेज में एक दारोगा, चार सिपाही, फ्लीट में चार दारोगा, चार हेड कांस्टेबल, 10 सिपाही, चार महिला सिपाही, महिला अस्पताल स्थित एमसीएच विग में गैर जनपद से आ रहे दो सीओ, दो थानेदार, तीन दारोगा, चार दीवान, चार महिला दीवान, 25 सिपाही, आठ महिला सिपाही की तैनती की गई है।

संवर गया कतरारी गांव

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में क्षेत्र का कतरारी गांव संवर गया है। रातभर में गांव चमका दिया गया। प्राथमिक विद्यालय चमका दिया गया है। यहां सीएम निगरानी समिति के साथ बैठक भी करेंगे। ग्रामीणों से भी बातचीत करेंगे। सीएम को पांच गांव की सूची दी गई थी, सुबह कतरारी गांव में जाने पर हरी झंडी मिलने पर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

कल बस्ती जाएंगेे सीएम 

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  27 मई 2021 को दिन में 1:25 बजे बस्ती पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। उक्त जानकारी बस्ती की डीएम श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दिन में 1:35 बजे इन्टीग्रेटेट कोविड कंट्रोल कमाण्ड सेण्टर का निरीक्षण करेंगे, इसके पश्चात वह 1:55 बजे सर्किट हाउस पहुचेंगे। यहां से वह 2:30 पुलिस लाइन सभागार में जाएंगे,जहां पर कोविड की समीक्षा बैठक करेंगे। दिन में 3:30 बजे से मीडिया ब्रीफिंग तथा 03:45 बजे से गाव का भ्रमण करेंगे। तदोपरान्त 4:35 बजे से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

 89 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!