उत्तराखण्डताज़ा खबरें
सुमना क्षेत्र में हिमखंड टूटने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया घटनास्थल का किया हवाई निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ सेक्टर के सुमना क्षेत्र में हिमखंड टूटने के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत ने आज घटनास्थल का हवाई निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कल रात फोन किया। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन अपना काम कर रहे हैं। आइटीबीपी और बीआरओ को सूचित किया गया। कहा मैंने आज एक हवाई सर्वेक्षण किया। बीआरओ ऑपरेशन कर रहा है, लेकिन कनेक्टिविटी प्रभावित है।
72 total views, 1 views today