उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया भाजपा का आभार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।
इंटरनेट मीडिया में अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “जनजातीय समुदाय की महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का यह निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बीच द्रौपदी मुर्मू का संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के शैक्षणिक उन्नयन, गरीब व जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है।”
40 total views, 1 views today