उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना कालोनी पहुँचकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह अचानक यमुना कालोनी पहुँचकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से उनके निवास पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ नाश्ता किया और इस दौरान कुछ विषयों पर चर्चा की।
माना जा रहा है कि यशपाल आर्य किसी विषय पर सरकार से नाराज चल रहे हैं। नाश्ते के बहाने इस पर चर्चा हुई।
हालांकि, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कार्यालय ने इस मुलाकात को सामान्य मुलाकात बताया।
475 total views, 1 views today