मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में एक हजार नए पदों पर भर्ती का किया ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में एक हजार नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर नई भर्ती होगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनकी भर्ती पूर्ण होने तक 1521 पीआरडी जवान अस्थायी सेवा देंगे।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पुलिस मुख्यालय में ‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन पर की। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थाने में साइबर थाने खोले जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता का फोन जरूर उठायें। अधिकारी इसको अपनी आदत में शामिल करें। यदि कोई अधिकारी बैठक में व्यस्त है और किसी फोन आ रहा है तो बाद में उक्त नंबर पर फोन कर जानकारी जरूर लें।
46 total views, 1 views today