Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए समस्त गो आश्रय स्थलों की जाँच के आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सभी गो आश्रय स्थलों की जांच के आदेश दिए। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक प्रत्येक गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे और अगर कहीं कोई गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। गो आश्रय स्थल पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि गो आश्रय स्थल पर किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। टीम नाइन की बैठक में उन्होंने बरसात के मौसम में नदियों के बढ़ रहे जल स्तर पर नजर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को पूरी तरह सक्रिय रहें ताकि कोई भी हादसा न हो सके।

उधर, बरसात में संचारी रोगों से लोगों को बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव व साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते अन्य संचारी रोगों पर स्वास्थ्य विभाग ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश देते रहे हैं। साथ ही शासन स्तर पर इसकी निगरानी भी की जा रही है। वर्ष 2016 में लखनऊ सहित प्रदेश के कई जनपदों में डेंगू का कहर देखा जा चुका है।

नगर निगम द्वारा भी शहर में साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। लखनऊ में तो बकायदा घर से कूड़ा उठाने का प्रबंध किया गया है। इसके लिए प्राइवेट एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है।

 786 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!