उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2022, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन आदि उपस्थित थे।
53 total views, 1 views today