उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर व्यक्त किया है शोक

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जाँच के दिए निर्देश।
आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 नवम्बर 2022, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
37 total views, 1 views today