उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनायें दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनायें दी है।
रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये।
मुख्यमंत्री धामी ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी है।
307 total views, 1 views today