Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा की स्थगित – पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि धामों के कपाट निर्धारित समय पर ही खुलेंगे और तीर्थ पुरोहित मंदिरों में नियमित रूप से पूजा अर्चना करेंगे। चारधाम यात्रा प्रदेश के लाखों लोगों के रोजगार और आजीविका का साधन हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही भविष्य में चारधाम यात्रा पर विचार किया जायेगा।

अधिकारियों संग गुरुवार को वर्चुअल बैठक करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को निर्देश देते हुए कहा कि जिलाधिकारियों से इनपुट प्राप्त कर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जाए और सरकार की ओर से जारी होने वाली कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाये। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर इनपुट तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने जिले में कोरोना की बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कार्य करें।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवस्थानम बोर्ड/आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने कहा कि चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गयी है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र चारधाम यात्रा को लेकर गहन मंथन के बाद यह फैसला लिया गया है। किन्तु चारों धामों के कपाट निर्धारित तिथि पर ही खुलेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार चारधाम यात्रा पर विचार करने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की जायेगी।

बैठक में अपर सचिव पर्यटन जुगल किशोर पंत, बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, डीआईजी गढ़वाल रेंज निरू गर्ग, जिलाधिकारी चमोली श्रीमती स्वाती भदोरिया, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल, जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दिक्षित, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकान्त मिश्र, पुलिस अधीक्षक चमोली जशवन्त सिंह चैहान, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नवनीत, पर्यटन अपर निदेशक विवेक चैहान, अपर निदेशक पूनम चंद, उपनिदेशक योगेन्द्र सिंह गंगवार, रिसर्च ऑफिसर एसएस सामंत वर्चुवल रूप से उपस्थित रहे।

[box type=”shadow” ]छोटे व्यापारियों की आर्थिक मदद पर विचार करेगी सरकार

वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा स्थगित होने से छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में सरकार की ओर से छोटे व्यापारियों की मदद की जानी चाहिए। जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री से वार्ता कर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जानी जिलाधिकारियों की तैयारी

बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार भविष्य में चारधाम यात्रा के विचार पर जिला प्रशासन की ओर से की जाने वाली तैयारियों की भी जानकारी ली। जिस पर जिलाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में चारधाम यात्रा के विचार पर सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग के साथ टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुरक्षित ढंग से यात्रा को संचालित करने के लिए सरकार की ओर से जारी होने वाली गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी 108 एम्बुलेंस में 24 घंटें ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिलों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड और दवाईयां पर्याप्त मात्रा में होना सुनिश्चित करें।[/box]

 

 

 

[box type=”shadow” ]

[/box]

 115 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!