उत्तराखण्डताज़ा खबरें
पेट्रोलियम और एनर्जी स्टडीज विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ० सुनील राय ने जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री धामी को सौंपा पाँच लाख रूपये का चेक

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी, 2023, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में पेट्रोलियम और एनर्जी स्टडीज विश्वविद्यालय (UPES) के चांसलर डॉ० सुनील राय ने भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹ 5 लाख का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।
इस अवसर पर वी.सी डॉ० राम शर्मा भी उपस्थित थे।
134 total views, 1 views today