उत्तराखंड : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंपावत उपचुनाव में भरेंगे चुनावी हुंकार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मई 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए माँगेंगे वोट
आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, देहरादून/ चम्पावत। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार के लिए आने की अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चम्पावत आने की पोस्टें भी इंटरनेट मीडिया में शेयर करनी शुरू कर दी हैं। लेकिन चुनाव मैंनेजमेंट से जुड़े भाजपा के नेता अभी योगी आदित्यनाथ के चम्पावत आने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ 28 मई को चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में रैली कर सकते हैं। कार्यकर्ता उनके आगमन की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद पाठक ने बताया सीएम योगी के चम्पावत आने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इसकी पक्की जानकारी वे एक दो दिन बाद ही दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आए सीएम योगी ने मुख्यमंत्री धामी को वायदा किया था वह चम्पावत उपचुनाव से पहले गोरखनाथ की धरती पर जरूर आएंगे। इसी बात को लेकर संभावना जताई जा रही है कि सीएम योगी मुख्यमंत्री धामी के प्रचार में यहां आ सकते हैं।
177 total views, 1 views today