मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने सभी जनपदों से सीडीओ के साथ की बैठक

- पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ रिफॉर्म्स पर फोकस किया जाना चाहिए : मुख्य सचिव
कोई भी काम आपके लिए छोटा हो सकता है, पर उस जरूरतमंद के बारे में सोचिए जिसकी एक छोटी सी सहायता से उसका जीवन बदल जायेगा : मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु
आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ० एस. एस. संधु ने बुधवार को सभी जनपदों से सीडीओ के साथ बैठक की। मुख्य विकास अधिकारियों ने अपने एक्सपीरियंस और सुझाव शेयर किए।
मुख्य सचिव ने कहा कि पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ रिफॉर्म्स पर फोकस किया जाना चाहिए। काम करते हुए उत्साह में कमी नहीं लानी चाहिए। कोई भी काम आपके लिए छोटा हो सकता है, पर उस जरूरतमंद के बारे में सोचिए जिसकी एक छोटी सी सहायता से उसका जीवन बदल जायेगा।
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों से अपनी सेवा के दौरान के अनुभव एवं सुझाव भी माँगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें लगातार आयोजित की जानी चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान बनाते समय सभी संबंधित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य के साथ प्लान तैयार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनायें बनाई जानी चाहिए, ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ अर्जित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार भी उपस्थित थीं।
468 total views, 2 views today